Bounsi News: मनाई गई भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बिहार सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास सेंटर एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के परिसर में शनिवार को डायरेक्टर कुमार चंदन की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर संस्थान के निदेशक कुमार चंदन एवं छात्र/ छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं देशभक्ति के गीत गाए गए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक कुमार चंदन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में बिहार के सीवान जिले के 

जीरादेई गांव में जन्म हुआ था। ये भारतीय लोकतंत्र के पहले राष्ट्रपति थे। एक भारतीय राजनीती के सफल नेता और प्रशिक्षक वकील थे। भारतीय स्वतंत्रता अभियान के दौरान ये भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में शामिल हुए थे। साथ ही बिहार क्षेत्र के ये एक बड़े नेता भी बने थे। इन्होंने 1934-35 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भारत की सेवा की। 1950 में भारत जब स्वतंत्र गणतंत्र बना, तब इन्हें भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार, नीतीश कुमार, कपिल कुमार, आदित्य कुमार, बीना कुमारी, डोली कुमारी, गायत्री कुमारी, पूजा कुमारी, संगीता कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, जीनत हसन, रूपा कुमारी, हेमा कुमारी, मुस्कान भारती, साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, कृतिका कुमारी, रूपा कुमारी, आंचल कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें