Mahagama news - रफ्तार की कहर ने फिर ली एक कि जान

 


ग्राम समाचार, महागामा (गोड्डा)। गति की कहर ने फिर ली एक कि जान। घटना महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित एनएच 133 मुख्य सड़क पर बीती रात 9.30बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार हाइवा में टक्कर हुई है। घटनास्थल पर ही युबक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही महागामा पुलिस मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तथा मृतक एवं उनके मोटर साइकिल को थाना ले आई। मृतक की पहचान विष्णु देव राय उम्र लगभ 32 वर्ष पिता जिच्छू राय घर नीमाकाला निवासी के रूप में कई गई है। बताया जाता है कि मृतक डांस अकादमी चलाता था।बर्तमान में उर्जनगर में रहते थे।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिता के साथ मोटर सायकिल से लसोतिया से एक कार्यक्रम कर लौट रहे थे, जहां उनके पिता जी  रास्ते में सरवा के पास उतर गए थे। और मृतक मोटर साइकिल से ऊर्जा नगर लौट रहा था।

घटना को लेकर थान प्रभारी मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना हाई स्पीड के कारण हुई है जो मोटरसाइकिल ने हाईवा में जबरजस्त टक्कर मार दी  जिससे मोटर सायकिल सवार की मौत की घटना स्थल पर ही हुई। थाना फोटोग्राफर ने लोगो से अपील की है कि मोटरसाइकिल सवार गति पर ब्रेक लें, हेलमेट पहने हुए जाएं।

 घटना के बाद परिजन में मातम का माहौल है।


ब्यूरो प्रमुख, ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें