Mahagama news - अधिसूचना के वाद नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चर्चा का माहौल गर्म।

 



ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर अधिसूचना जारी होते ही महिलाओं में खुशी की लहर है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना  के अनुसार महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी है यानी अब किसी भी जाति की महिला प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकती है। नगर पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे पुरुष उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी पत्नियों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 

अधिसूचना जारी होते ही कई महिला प्रत्याशी आईं सामने। 


वैसे तो महागामा नगर पंचायत में  नगर अध्यक्ष पद के लिए कई महिलाओं के नाम की चर्चा है।  

लेकिन सबसे मजबूत दावेदार महागामा निवासी हेमन्त ब्रह्म की पत्नी पूर्व मुखिया (महागामा) साबित्री देवी नगर अध्यक्ष पद के रूप में प्रमुख दावेदार मान रही है।

महिला प्रतायशियों के अलावा अब वैसी महिला उम्मीदवार के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है जिनका नाम सुनकर लोग भी हैरान हैं


हालांकि अभी चुनाव का तारीख का एलान नहीं हुआ है।

बताते चले कि महागामा नगर पंचायत में चुनाव को लेकर पूर्व में भी अधिसूचना जारी हुआ था जिसमे अध्यक्ष पद के एस सी एस टी से पुरूष उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया था लेकिन चुनाव नहीं हो पाया।

फिर दुवारा अधिसूचना जारी किया गया है। जहां इस वार नगर अध्यक्ष पद के लिए महिला सामान्य बर्ग दिया गया है जिससे चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। 

 ब्यूरो प्रमुख, ग्राम समाचार, महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें