ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते 12 नवंबर को वादी डॉ० सतीश कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पशु पालन) के पद पर कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा में कार्यरत हैं के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा से दिनांक 10 -11 नवम्बर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चार मोटर की चोरी की घटना के बारे में लिखित आवेदन दिया गया था। जिस पर गोड्डा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 320/2022, दिनांक 12/11/2022 धारा 379 भा०द०वि० दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह के नेतृत्व में एक टाक्स फोर्स का गठन किया गया, गठित टीम के सदस्यों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बढौ़ना के राजकुमार गोडाईक के घर पर विधिवत छापामारी कर राजकुमार गोडाईक को गिरफ्तार किया गया एवं उनके घर से कांड में चोरी गये दो मोटर को बरामद किया गया है। कांड के अभियुक्त द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ती बयान में चोरी में अपने संलिप्ता की पुष्टी की है। अभियुक्त की पहचान राजकुमार गोडाईक, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता स्व० लोबिन गोड़ाईक, ग्राम बढ़ौना, थाना नगर, जिला गोड्डा के रूप में की गई है। छापामारी दल में पदाधिकारी/कर्मियों में पु०अ०नि० अजीत कुमार वर्मा, गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, पु०अ०नि० अमित अभिषेक, गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, पु०अ०नि० मनोरंजन कुमार, थाना प्रभारी गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, स०अ०नि० अजय सिंह रावानी, गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, स०अ० नि० अरुण कुमार प्रमाणिक, गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, स०अ०नि० पंकज कुमार, गोड्डा (मुफस्सिल) थाना, पु०अ०नि० गजेश कुमार, गोड्डा नगर थाना, स०अ०नि० शंकर प्रसाद यादव, गोड्डा मुफस्सिल थाना, गोड्डा नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना के महिला एवं पुरुष सशस्त्र बल शामिल थे।
Godda News: कृषि विज्ञान केंद्र से मोटर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें