Mahagama news -सड़क दुर्घटना में लड़के की मौत परिजन का रो रो कर बुरा हाल

 ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)-

सड़क दुर्घटना में लड़के की मौत परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। घटना बुधवार की सुबह सात बजे महागामा थाना क्षेत्र के महागामा मुख्य मार्ग मिडिल स्कूल के सामने की है।  मृतक की पहचान नीलू मलहकार उर्फ छोटू,पिता कैलाश मलहकार , उम्र 18 वर्ष महागामा वासी के रूप में की गई हैं। मृतक घर का एक लौता लड़का था। चार बहन है।

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि हाईवा और मोटर साइकिल की टक्कर हुई है।

लोगो का कहना है कि 6 बजे के बाद महागामा में बड़ी वाहन में नो एंट्री लगी है तो फिर सात बजे सुबह बड़ी गाड़ी से इस तरह की घटना होना दुर्भाग्य पूर्ण है।  लोगो ने नगर प्रशासन से मांग की इन प्रकार की घटना का पुनर्निमाण न हो।


 घटना कि जानकारी होते ही देखने के लिए लोगो का हुजूम टूट गया। वही महागामा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

बताया जाता है कि मृतक गरीब परिवार से है किसी न किसी तरह अपना जीविका चलाते थे।

बताया जाता है कि मृतक ललमटिया के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पढ़ता था लेकिन 2019 में लोकडाउन के बाद पढ़ाई छूट गई थी। घटना के बाद परिजन शब को सड़क पर रख कर  मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं महागामा अंचलाधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत एक लाख राहत दिलाने की बात कही। 

ब्यूरो प्रमुख, ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।



Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं