Godda News: गोड्डा में जनसेवकों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गोड्डा जिला अंतर्गत जनसेवकों का सेवा संपुष्टि नहीं होने के कारण आज दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है| जन सेवक संघ के अध्यक्ष नंदलाल पंडित द्वारा बताया गया कि झारखंड के अन्य सभी 23 जिलों में जनसेवकों की सेवा संपुष्टि हो चुकी है| केवल गोड्डा जिले में जनसेवकों की सेवा पुष्टि नहीं हुई है| सेवा संपुष्टि नहीं होने के कारण एमएसीपी का लाभ भी हमें नहीं मिल पा रहा है| कहा कि जब तक हमारी सेवा संपुष्टि एवं एसीपी का लाभ संबंधी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा| जन सेवक संघ के सचिव राजीव साह ने कहा कि सेवा संपुष्टि को लेकर अब तक आश्वासन ही मिला है, सेवा संपुष्टि नहीं की गई है| हम सबों का दुर्भाग्य है की सेवा संपुष्टि जैसी स्वाभाविक प्रक्रिया के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है| 3 वर्षों की अटूट सेवा के बाद भी जन सेवकों का सेवा संपुष्टि कर दिया जाना चाहिए था| पिछले 7 वर्षों से जन सेवकों की सेवा संपुष्टि लंबित है| जन सेवक संघ द्वारा बताया गया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा| ज्ञातव्य हो की जिले में जनसेवक अपनी विभाग के कृषि कार्यों की अतिरिक्त प्रभारी पंचायत सचिव, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी बीएलओ पर्यवेक्षक, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यों का निर्वहन पिछले 10 वर्षों से करते आ रहे हैं परंतु सेवा संपुष्टि नहीं होने से जनसेवकों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है|आज ‌ अनुसचिविय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मुजाहिद इस्लाम जनसेवकों से धरना स्थल पर मिले और अपना नैतिक समर्थन दिया कहा कि महासंघ जनसेवक संघ के साथ है|आप लोगों की मांग जायज है| 10 वर्षों में जन सेवकों की सेवा संपुष्टि नहीं किया जाना जिला प्रशासन की मनमानी का द्योतक है| मौके पर जिला जनसेवक संघ के पदाधिकारियों के अतिरिक्त सुदर्शन कुमार, आदित्य प्रियदर्शी, जनार्दन दास, समरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, विकास रंजन, गौतम कुमार ठाकुर, संजीव सिंह पुतुल कुमारी ,रागिनी सिन्हा, राकेश कुमार चौधरी ,शशि शेखर सिंह, पवन कुमार सिंह ,राजकुमार उरांव, कमलेश कुमार ,समीर लाहा बृजेश कुमार, अब्दुल हलीम, फ्रैंकलीन मरांडी सहित दर्जनों जन सेवक उपस्थित थे|

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें