Godda News: युवा आदिवासी समाजसेवी तेज नारायण हांसदा के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट(गोड्डा)। गोड्डा जिला के हाट डुमरिया में आसपास के ग्रामीणों के साथ युवा आदिवासी समाजसेवी तेज नारायण हांसदा के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु जी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।


गुरु जी के अंतिम संस्कार के बाद झारखंड भर में उनके चाहने वाले, जो पैतृक गांव नेमार अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाए, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में गुरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। "वीर शिबू अमर रहें" के नारों के साथ राज्यभर में भावनाओं की लहर दौड़ गई है।

तेज नारायण हांसदा ने कहा कि गुरु जी का जीवन जनता के प्रति समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य बनाने में जो योगदान दिया, वह इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गुरु जी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाया जाए और उनके अधूरे सपनों को साकार करने में सभी एकजुट हों। कार्यक्रम में हाट डुमरिया सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और पुष्प अर्पित कर गुरु जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें