Pathargama News: पथरगामा में राष्ट्रीय उच्च पथ 133 तालाब में तब्दील





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा में सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट होकर गुजरने वाली पथरगामा महागामा मुख्य पथ एनएच 133 पर बने हटिया चौक के पास की सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है| इसी सड़क के दोनों तरफ साप्ताहिक हाट लगती है| सड़क के दोनों तरफ रहने वाले लोगों की परेशानी यह है कि सड़क के साथ नाला का निर्माण नहीं कराया गया है| जिसके चलते घर का पानी सड़क पर निकालना इनकी मजबूरी बन गई है| दूसरी समस्या इस सड़क को बना रहे अभिकर्ता ने पैदा कर दी है| लगभग साल भर से गोड्डा महागामा मुख्य पथ एनएच 133 निर्माणाधीन है| कार्य की गति कछुआ की चाल को भी मात दे रहा है| इस जगह पर अभी तक महज एक बार ही आधा अधूरा कालीकरण किया गया है| जिसके चलते सड़क उखड़ गया है| सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो गया है| ऐसे में एक तो घर से निकलने वाला पानी और बरसात का पानी सड़क को तलाब में बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता| सड़क का तालाब में बदल जाने से सड़क के दोनों तरफ दुकानों में रखे गए सामान आने जाने वाले वाहनों के चक्के से छिड़कने वाले कीचड़ के धब्बे से खराब हो रहे हैं| राहगीरों के भी कपड़े खराब होते रहते हैं| हाट के समय साग सब्जी खरीदना भी दूभर हो जाता है| इस जगह की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सड़क के इस पार से उस पार होना बड़ी कठिनाई का सबब हो जाता है| जब लोगों ने इस समस्या की जानकारी विधायक अमित मंडल को दी तो उन्होंने लोगों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभागीय कार्रवाई के लिए भेज दिया | उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई होते ही नाला का निर्माण करा दिया जाएगा| विधायक के इस आश्वासन पर लोगों में हर्ष देखा जा रहा है|
Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें