ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर बृहस्पतिवार रात जांच के क्रम में सात युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में सात युवकों के
शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सातों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो की पहचान बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव के पप्पु राय एवं राहि राय बौंसी थाना क्षेत्र के कैरी गांव के पिन्टु कुमार बाराहाट थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव के बिसुनदेव साव एवं मन्टु साव फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कौशलपूर गांव के नविन कुमार और झारखंड के गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के शिवाजी पासवान के रुप में हुई।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें