Bounsi News: लोहिया स्वच्छता अभियान के मद्देनजर हाथ धोने को लेकर दी गई जानकारी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कहते हैं कि मनुष्य का स्वास्थ्य ही धन है। मनुष्य के स्वास्थ्य का सीधा तार शरीर की साफ सफाई से जुड़ा हुआ है। स्वस्थ रहने के लिए नित्य भोजन से पूर्व और भोजन करने के बाद हाथों को साफ और स्वच्छ तरीके से धोना चाहिए। इसी कड़ी में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बौंसी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को हाथ धोने का सही तरीका के बारे में जानकारी दी गई। हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी के कार्यक्रम में प्रखंड कोऑर्डिनेटर कन्हैया कुमार की मौजूदगी में प्रखंड व अंचल कर्मियों की हैंड वॉश कराई गई और उन्हें 


इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। मौके पर मौजूद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए स्वच्छता कर्मियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के विषाणु से बचाव के लिए कई उपाय बताए गए और कहा गया कि, भोजन के पहले और भोजन के बाद बेहतर तरीके से हाथ धोने चाहिए। हाथ धोने के फायदे की जानकारी देते हुए बताया गया कि, 40% लोगों को बीमारी गंदे हाथ के कारण होती है। हाथ धुलाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारियां दी गई। बताया गया कि शौच के बाद लोगों को हाथ अवश्य धोना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वच्छता कर्मी कमल किशोर, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, राजेश कुमार राय, सत्यम कुमार, मोहम्मद खालिद अंसारी, नीलम कुमारी, अनिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें