Godda News: कुएं में मिला महिला का शव मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-   मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हारा गांव के एक कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में मृतक के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार है। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हारा गांव में शनिवार की सुबह गांव के जीवा पंडित की पुत्र वधू पूनम देवी (35 वर्ष) का शव कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व मृतिका की शादी हुई थी। मृतिका को दो छोटे बच्चे एक 5 वर्ष का पुत्र और दूसरा 3 वर्ष की पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार पूर्व से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था परंतु पिछले माह से घर में विवाद चल रहा था। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा की मेरी बेटी को उसके ससुराल वालों ने ही मार दिया है। इस कांड में दामाद, उसकी मां और ननद का हाथ है। मृतिका को हमेशा ननद से बकझक होती रहती थी। मायके वालों ने बताया कि दुर्गा पूजा में मायके गई थी, जहां ससुराल से विवाद की बात कह रही थी। दुर्गा पूजा के बाद छोटे भाई ने मृतिका को ससुराल पहुंचाया था। ग्रामीणों से पता चला कि उनकी बहन का शव कुए में तैर रहा है। ससुराल पक्ष वाले हमेशा मृतिका के साथ मारपीट भी करते रहते थे। वही घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और उन्हें बताया कि गांव में महिला की डूब कर मरने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद झग्गड़ से शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी फिलहाल अनुसंधान जारी है।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें