Bounsi News: पुलिस ने 7 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से झारखंड एवं बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष आर्थिक जुर्माने के लिए प्रस्तुत किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी गौतम कुमार कापरी, नीतीश कुमार यादव, मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी याकूब आलम, अब्दुल कयूम, मोहम्मद 


अंसार, बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी मुमताज अंसारी, बौसी थाना क्षेत्र के छपरा टोला निवासी बिहारी सोरेन को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, सभी की गिरफ्तारी रविवार की देर रात की गई है। सभी गिरफ्तार शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सभी का मेडिकल परीक्षण रेफरल अस्पताल में कराया गया। जिसके बाद सभी शराबियों को आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें