Bounsi News: पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 4 शराबियों को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से नशे की हालत में 4 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भटुडिंडा गांव निवासी सुभाष राउत के पुत्र मिथुन राउत, बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बघबा गांव 

निवासी कालेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव, कानीकैत गांव के मुंशी मुर्मू के पुत्र चुन्नीलाल मुर्मू एवं कचनसा गांव निवासी विश्वनाथ साही को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। सभी शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी का रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया गया कि शुक्रवार को सभी शराबियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें