Bounsi News: पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान वसूला गया ₹4000 जुर्माना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा बुधवार को थाना मोड़ समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बौंसी पुलिस के एसआई शंभू यादव के द्वारा ₹4000 जुर्माना वसूला गया है। जानकारी देते हैं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि दीपावली और छठ पर्व को 

लेकर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी के लिए यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है। खासकर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और बगैर हेलमेट के चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने का काम किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में वाहन जांच करने का काम प्रतिदिन किया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें