ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा 15 शराबियों को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माना के लिए न्यायालय भेजा गया है। सभी शराबियों की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात अलग-अलग जगहों से की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, साहूपोखर निवासी मोहन हेंब्रम, पांडेजान के सोनू कुमार दास, गजियाडीह के अमर कुमार, मैदानडीह के लखीराम हादसा, श्याम बाजार के सोमनाथ हंसदा, हेंचला गांव निवासी कुमोद यादव, बजरंगपुर गंगटी के अभय ठाकुर, श्यामबाजार के ताला मुर्मू, रतनसार के सुखलाल सोरेन,
रसिकलाल सोरेन, चुन्नू मुन्नू, बांका थाना क्षेत्र के कझिया निवासी मृत्युंजय कुमार, सिंघालो निवासी मिहिलाल यादव, झारखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव निवासी देवीलाल सोरेन और यूपी के आगरा जिला अंतर्गत विक्रमपुर निवासी शैलेंद्र यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी शराबियों का मेडिकल परीक्षण रेफरल अस्पताल में कराया गया। सभी शराबियों को रविवार को आर्थिक जुर्माना के लिए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें