ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने 19 माह से फरार चल रहे शराब कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात का सजौर से की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, बौंसी थाना कांड संख्या 51/21 के दो आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी थी। मालूम हो कि 7 मार्च 2021 को बौंसी थाना के तत्कालीन पुलिस
अवर निरीक्षक केदार पासवान के द्वारा सांझोतरी समीप दो टैंपू से 502 बोतल देसी शराब के साथ दोनों वाहन के चालकों की गिरफ्तारी की गई थी। घटना में वाहन के मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। बौंसी पुलिस के एसआई पंकज किशोर ने आरोपी डिग्री सिंह के पुत्र राम पुकार सिंह को भागलपुर के सजौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की रविवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराई गई। कोरोना जांच के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें