ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत बौंसी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 10 शराबियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबियों में बौसी थाना कॉलोनी निवासी युवक के अलावा बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी शेख हादीस के पुत्र गौसुल, पंजवारा थाना क्षेत्र के चाकै निवासी नकुल यादव के पुत्र राकेश यादव, सबलपुर निवासी चंद्र माधव सिंह के पुत्र संजीत कुमार सिंह, राम
प्रसाद मंडल के पुत्र पंकज मंडल, भैरव मंडल के पुत्र अशोक मंडल, बेगपुर निवासी धुरी यादव के पुत्र जैकेस यादव, अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा निवासी दिनेश राम के पुत्र मिथुन कुमार, मडुआबरन निवासी विष्णु दास का पुत्र अर्जुन दास और अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरधोआ निवासी चंदन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। सभी शराबियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी शराबियों का रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें