ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। नगर पंचायत बौंसी में प्रथम चरण में होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन के जिला पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार चौधरी और जिला आपदा पदाधिकारी शालिग्राम शाह के द्वारा मनरेगा भवन स्थित सभागार व कार्यालय का जायजा लिया गया। बताया गया कि, सभागार में ईवीएम रखने के लिए वज्रगृह बनाया जाएगा। सभी ईवीएम को वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। बताया गया कि, मतदान कर्मियों को यहां से ही ईवीएम और मतदान सामग्री देकर मतदान केंद्रों पर रवाना किया जाएगा। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता और प्रखंड नाजिर मनीष कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बताया गया कि, वज्रगृह में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद का ईवीएम एक जगह रखा जाएगा। एक मतदान केंद्र के लिए 3 सेट रखे जाएंगे। बताया गया कि बी यू और सी यू को एक साथ रखा जाएगा। ताकि मतदान कर्मियों को परेशानी ना हो। बताया गया कि, सभी सेक्टर और पीसीसीपी की ब्रीफिंग भी यहीं की जाएगी। उन्होंने नाजिर को निर्देशित करते हुए कहा कि, बुथ वार सभी सामग्री को रखा जाएगा। ताकि परेशानी ना हो। मालूम हो कि मतदान के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा जहां से हर मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यहां के बाद प्रखंड सभागार का भी दोनों का जायजा लिया गया। इस मौके पर प्रखंड के कर्मी व अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें