ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुवाकुरावा पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, झारखंड से बंधुवाकुरावा थाना के कांड संख्या 7 / 21 के अभियुक्त हंसडीहा निवासी
प्रदीप मंडल के पुत्र रितेश कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि, 5 फरवरी 2021 को भुड़ कुड़िया गांव के समीप फाइनेंस कर्मी से नगद भी 21 हजार के अलावा मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था, जिसमें अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी थी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें