Bounsi News: अपहृत हुए बच्चों की तलाश में पंजाब पुलिस पहुंची बौंसी थाना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। पंजाब में अपहरण हुए बच्चों को खोजने के लिए पंजाब पुलिस सोमवार को बौंसी थाना पहुंची। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, पंजाब के मोती नगर थाना क्षेत्र में दो बच्चों के गुम हो जाने पर उसकी मां के द्वारा अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद बौंसी थाना कॉलोनी से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इसके बाद दोनों बच्चों को न्यायिक 

प्रक्रिया के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहीं थाना कॉलोनी के युवक रोहित मंडल को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे एवं युवक एक दूसरे से पूर्व में परिचित थे। इसी क्रम में दोनों बच्चों को लेकर पंजाब से युवक बौंसी पहुंच गया। मां को जानकारी नहीं होने पर पंजाब पुलिस में केस दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें