Bounsi News: नहर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित नहर में डूब कर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद मिस्त्री का 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार मिस्त्री सुबह में शौच करने के लिए नहर समीप गया हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच उसका पांव फिसल गया और नहर में गिर गया। शनिवार की देर रात मूसलाधार बारिश के कारण नहर में पानी का बहाव काफी तेज था और पानी गहरा हो चुका था। घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी भी वहां मौजूद थी। उसके शोर मचाने के बावजूद भी आसपास के लोग वहां बचाने नहीं पहुंच पाए। जब तक घरवाले पहुंचे 

तब तक उस व्यक्ति की डूबने से मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों के द्वारा उसके शव को निकालकर दुमका रोड स्थित उसके दुकान पर लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बांका भेज दिया। शव का पंचनामा भी पुलिस के द्वारा किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को देखने के लिए बाजार के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी संगीता देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक का पुत्र 12 वर्षीय प्रिंस और 10 वर्षीय पुत्र दुर्गेश का भी रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा बलराम शर्मा के साथ भाई संतोष शर्मा सहित अन्य उसे ढांढस बनाने का काम कर रहे थे। परिजनों के साथ अन्य ने पोस्टमार्टम के लिए सबको बांका ले जाने की तैयारी की। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें