Bounsi News: चांदन डैम में चार दिनों में 12 फीट पानी की हुई बढ़ोतरी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। चांदन डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डैम का जलस्तर छह फीट बढ़कर 458 पहुंच गया है। पिछले चार दिनों में डैम का जलस्तर 12 फीट बढ़ा है। गुरुवार को भी विभाग द्वारा तीन फीट डैम में पानी बढ़ने की संभावना जताई है। डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार वर्षा होने से डैम में धीरे धीरे जल भंडारण बढ़ रही है। 

इससे किसानों को आने वाले महीनों में भी कृषि कार्य में फायदा होगा। फिलहाल डैम से लगातार नहर में 100 क्यूसेक पानी पटवन के लिए विभाग द्वारा दिया जा रहा है। जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। झारखंड में वर्षा होने से चांदन डैम में पानी तेजी से बढ़ती है। डैम के केचमेंट एरिया में अगर लगातार वर्षा होती रही तो महिने के अंत तक में चांदन डैम पूरी तरह से भर सकता है। डैम 500 फीट में पूरी तरह से भर जाता है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें