Bounsi News: ठनका गिरने से 38 वर्षीय एक महिला की दर्दनाक मृत्यु

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव स्थित बहियार में ठनका गिरने से 38 वर्षीय एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। गांव निवासी श्याम मांझी की पत्नी मलिया देवी अपने मवेशियों के साथ बहियार में थी। वह बहियार में घास काट रही थी। इसी बीच तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से महिला की मौके पर मौत हो गयी। 

हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी देर शाम खोजबीन करने के बाद हुई। बताया जाता है कि, महिला का पूरा शरीर वज्रपात की वजह से काला पड़ गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृत महिला के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। महिला अपने पीछे पति के अलावा 22 वर्षीय और 5 वर्षीय दो पुत्र को छोड़ गयी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें