Rewari News : "प्रकृति अनमोल है" के संकल्प के साथ पौधारोपण कर ऋषि पंचमी मनाई गई

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार के तत्वाधान में "ग्रीन हरियाणा - क्लीन हरियाणा"द्वारा ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर प्रकृति की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा के साथ  पौधारोपण कर मनाया गया| इस अवसर पर शिक्षाविद हर्ष कुमार ने कहा प्रकृति और मनुष्य के बीच अनमोल संबंध है। प्रकृति की सुंदरता एक ऐसा उपहार है जो प्रशंसा और कृतज्ञता पैदा करती है। रिटायर्ड शिक्षाविद त्रिभुवन भटनागर ने कहा प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है। पर्यावरण व जल संरक्षण को जीवन का अहम हिस्सा बनाना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जया शर्मा ने कहा  पर्यावरण व जल संरक्षण को आत्मसात करने हेतु ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण और जलाशयों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा प्रकृति के अस्तित्व के सत्य को हमारे पूर्वजों ने पूर्णता से समझा और हम प्रकृति के एक अंग हैं।उन्होंने कहा प्रकृति को मां का रूप मानकर जन सहभागिता से हम दैनिक जीवन में पेड़ पौधों की रक्षा करने को संकल्प के साथ निभाने की आवश्यकता है।नेहरू पार्क सुधार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र आंगी ने कहा हमारे यहां प्रकृति, नदियां, पेड़ पौधों, गाय और तुलसी की पूजा होती है। उन्होंने कहा पौधों और जलाशयों की सुरक्षा करना हम सब का नैतिक दायित्व बनता है।



कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने कहा प्रकृति की पूजा के साथ पौधारोपण,जल संरक्षण व स्वच्छता के अंतर्गत जलाशयों की सफाई सहित प्रकृति संरक्षण की अन्य गतिविधियों के साथ प्रकृति की पूजा अर्चना की आवश्यकता है। पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित करने के लिए हमें पेड़ों की कटाई रोकने होगी।पर्यावरण के कारण ही समस्त प्राणियों का अस्तित्व पनप पाता है,प्रकृति और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। "ग्रीन हरियाणा - क्लीन हरियाणा" अभियान के तहत ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर सप्त ऋषियों की याद में बेटियां कीर्ति शर्मा, प्राची, साक्षी के हाथों  द्वारा पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर कीर्ति शर्मा, प्राची, साक्षी, रामचंद्र आंगी, त्रिभुवन भटनागर, दिनेश बत्रा, हर्ष कुमार, कृष्ण कुमार सरपंच,सुनील शेट्टी,संजय रोहिल्ला, अजय कुमार,दिनेश एडवोकेट,होशियार सिंह आदि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें