Chandan News: पुराने मेघा सूची वैधता समाप्त के कारण सेविका चयन हुआ स्थगित

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सोमवार 8 जुलाई को चांदन प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय दुधिकुरा अवस्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 145 में बाल विकास परियोजना चांदन के  प्रवेक्षिका राजकुमारी व संगीता कुमारी की अध्यक्षता में सेविका चयन हेतु आम सभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि दुधिकुरा आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 145 के पूर्व सेविका सुमित्रा देवी पति नरेश यादव की जाति प्रमाण पत्र झारखंड राज्य के आधार पर  चयन मुक्त किया गया था। सेविका चयन हेतु यह सीट ओबीसी के लिए ही था। इसके पूर्व सेविका चयन के लिए दो आवेदिका ने सेविका चयन के लिए आवेदन दिए थे जिसमें सुमित्रा देवी को चयन किया गया था। तत्पश्चात जांच उपरांत में 

जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चयन मुक्त कर दिया। इसके एक  वर्ष नौ महीने के बाद वादी आवेदिका अनीता देवी पति प्रमोद यादव द्वारा डीपीओ कार्यालय  बांका में वाद दायर किया था जो नियमानुसार  वाद दायर करने की समय सीमा एक वर्ष ही  था। जिसेके आलोक में  ग्रामीणों की उपस्थिति में वार्ड सदस्य  आदर्श कुमार व पंचों की उपस्थिति  प्रस्ताव लिया गया की नियमावली 2016 के आधार पर सेविका चयन हेतु नए सिरे से करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पटना की पत्रांक 222 दिनांक 25 मई 2018 के आलोक में उपरोक्त केंद्र पर सेविका की चयन हेतु अपेक्षित कार्रवाई की गई थी। इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक यादव, अनिल यादव, बिरेंद्र किस्कू, मनोज किस्कू, सरिता किस्कू, सरपंच प्रतिनिधि विष्णु देवदास, अनिल यादव, नरेश यादव, पंच कारी देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें