ग्राम समाचार, बांका। जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल कुमार के अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में जिला कृषि टास्क फोर्स एवं प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के अभियंताओं एवं कृषि समन्वयक के साथ विस्वान के माध्यम से संचालित सुखाड़ की स्थिति एवं धान की रोपनी के विषय पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बौंसी एवं अंचल अधिकारी, बौंसी तथा संबंधित पंचायत के मुखिया आपस में बैठक कर सिंचाई की समस्या का हल कराएंगे। इसके अलावे अपने पंचायत के सीमा क्षेत्र में पानी की कोई दिक्कत है, तो उस प्रखंड के साथ पंचायत का नाम एवं समस्या को अंकित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। क्या कारण है कि पानी की उपलब्धता खेतों तक नहीं उपलब्ध हो पा रही है। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अमरपुर एवं बांका को निर्देश दिया गया है कि सिंचाई के लिए निर्बाध रूप से 16 घंटों तक बिजली आपूर्ति कराएंगे। इसके अलावे कनीय अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, बांका को निर्देशित किया गया है कि बंद पड़े तीन राजकीय नलकूप को जल्द से जल्द आपसी समन्वय स्थापित कर चालू कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, बांका, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बांका, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा, बांका, डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोफेशनल, बांका, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, बांका, कनीया अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका एवं अमरपुर उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें