Bounsi News: सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गुड़िया मोर समीप अज्ञात ट्रक के धक्के से कांवरिया का दाहिना हाथ काट कर अलग हो गया। घटना सोमवार की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार बासुकीनाथ से पूजा कर कांवरिया ऑटो के जरिए वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच गुड़िया मोड़ समीप पहुंचने पर सामने की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट लदा ट्रक जो भलजोर की ओर जा रहा था। ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांवरिया का दाहिना हाथ ऑटो के बाहर था। ट्रक के जोरदार टक्कर से कांवरिया का दाहिना हाथ केहुनी के ऊपर से कटकर अलग हो गया और कांवरिया सड़क 


किनारे गिर पड़ा। काफी देर तक कांवरिया भी वहीं पड़ा रहा। इसी बीच पीछे से आ रहे अमरपुर के कांवरिया श्री यादव और सलेमपुर के कांवरिया आशीष कुमार के द्वारा रेफरल अस्पताल को घटना की जानकारी दी गई। रेफरल कर्मियों के द्वारा युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने जख्मी कांवरिया का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी कांवरिया की पहचान अमरपुर के बल्लीकित्ता गांव निवासी अघोरी मंडल का 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, जख्मी कांवरिया अमरपुर के टीवीएस शोरूम में कार्यरत है। डॉक्टर के द्वारा उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए जख्मी कांवरिया को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें