Bounsi News: आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव सह हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित की गई बैठक, 10 पंचायतों में प्रभारियों को किया गया मनोनीत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी बाजार के डेम रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा मंडल बौंसी इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी होने वाले हर घर तिरंगा अभियान सह आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर बिंदुवार तरीके से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बौंसी मंडल के सभी 10 पंचायतों में प्रभारियों को मनोनीत किया गया। अंगारू जबड़ा से अशोक साह, नीलांबर झा एवं पंकज साह को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं बभंगामा पंचायत से बबलू साह, छोटू ठाकुर एवं अर्जुन साह को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही कसवा मंदार से राकेश ठाकुर, प्रदीप झा, छोटू ठाकुर, अमीर पाठक, पीयूष पाठक एवं चंदन झा को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं बगडुम्मा पंचायत से हेमकांत झा, बुल्लू यादव एवं पंकज झा को मनोनीत किया गया। वहीं दलिया पंचायत से 


मनमीत साह, प्रकाश चौधरी, दिवाकर साह, छोटू साह, मनी गुप्ता एवं राजाराम अग्रवाल को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही डहुआ पंचायत से मुन्ना साह, अवधेश मिश्रा, संजीत गुप्ता, अनुज मिश्र एवं आभास चंद्र मिश्र को मनोनीत किया गया है। वहीं कैरी पंचायत से पंकज राज हंस, राजा मिश्रा, उपेंद्र मंडल, मोहम्मद सगीर एवं मोहम्मद अजीज को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं कोड़रो पंचायत से वीरेंद्र कुमार झा, मनोज मिश्र, मुन्ना मास्टर एवं अंजनी चौबे को मनोनीत किया गया है। वहीं फागा पंचायत से गणेश मुर्मू, रोशन कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, नवल मिश्र, अशोक मिश्र एवं सोनी दुबे को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है और नयागांव पंचायत से रवि भगत, हरिमोहन मंडल एवं अनिल मंडल को प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि, कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला के प्रभारी एवं कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है एवं कार्यक्रम कैसे सफल हो इसके लिए जी जान से लड़ने की अपील की है। मौके पर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष गणेश मुर्मू, वीरेंद्र कुमार झा, अवधेश मिश्र, दिवाकर साह, रवि भगत, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मांझी, मनमीत साह, मुन्ना साह एवं सुबोध मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें