ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। काम के दौरान चक्कर खाकर गिर जाने से 40 वर्षीय व्यक्ति जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी बाजार के गोकुल विहार होटल के समीप एक मकान निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि, ब्रह्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय बिलासी दास का 40 वर्षीय पुत्र सुशील दास यहां पर मजदूरी का काम कर रहा है। काम के दौरान ही उसे चक्कर आ गई और वह गिर पड़ा। जिसके बाद वहां रखे
पलाई और चदरे से उसके सर पर गहरी चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों एवं अन्य मजदूरों के सहयोग से जख्मी अवस्था में मजदूर को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रेफरल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा युवक का उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि, युवक की स्थिति बेहतर है। इसलिए इसका उपचार रेफरल अस्पताल में ही कर लिया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें