ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के बगडुम्मा गांव निवासी श्याम यादव की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी नहाने के उपरांत घर में गीले कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार पर कपड़ा फैलाने का काम कर रही थी। इसी बीच तार में बिजली का करंट दौड़ गया और महिला बिजली के झटके से जमीन पर गिर गई। बिजली के
करंट से महिला को गंभीर चोट पहुंची है। परिजनों के द्वारा उपचार के लिए महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा महिला का उपचार किया गया। बताया जाता है कि, चोट लगने की वजह से महिला कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थी और बहुत कुछ भूलने लगी थी। हालांकि इलाज के बाद महिला को घर भेजने का काम कर दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें