ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा उन्हें अपना पदभार सौंप दिया गया। इसके पहले तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर नए प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय वेश्म में स्वागत किया। स्वागत कराने के बाद प्रखंड कर्मियों का परिचय कराया गया। तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा परिचय कराने का
काम किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि, पंचायत के विकासशील कार्यों में प्रगति लाई जाएगी। विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न पंचायतों के कार्यपालक सहायक प्रधानमंत्री आवाज सहायकों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रधान सहायक, नाजिर, शिक्षक उत्तम झा, अरविंद दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें