Rewari News : सैक्टर 04 स्थित सैनिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया



ग्राम समाचार न्यूज : शहर के सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के छात्रावास परिसर में एक विशाल सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा सातवीं के छोटे-छोटे विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे ज्वालामुखी, वर्षा जल संचयन, नदियों के कार्य, पर्यावरण के घटक, वायुमंडल की सतह, जैवमंडल, पृथ्वी की आंतरिक संरचना, समुद्री लहरों के कार्य, पृथ्वी के मुख्य क्षेत्र, डेल्टा इत्यादि पर मॉडल बनाए। सामाजिक विज्ञान अध्यापक अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में दिखाए गए इन मॉडलों का निर्माण  विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों जैसे कागज के गत्तो, खाली डिब्बों से किया गया। इस प्रदर्शनी में अपने मॉडल के प्रदर्शन के साथ-साथ विद्यार्थियों ने विषय के बारे में भी उपस्थित गणमान्य सदस्यों को जानकारी दी। प्रदर्शनी का आयोजन सामाजिक विज्ञान विषय अध्यापक अरविंद कुमार द्वारा करवाया गया। 



इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग (बी एडं आर) के कार्यकारी अभियंता श्री आदित्य देसवाल ने शिरकत की। स्कूल प्राचार्य सौम्यब्रत धर, उप प्राचार्या सुनैना चाहार, वरिष्ठ अध्यापक श्री गजेंद्र सिंह चौहान, शिक्षक गण एवं प्रशासनिक कर्मचारी गण मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विषय के बारे में गहन जानकारी एवं उन्हें करके सीखने की कला से अवगत करवाना था। सीबीएसई द्वारा निर्धारित कला  एकीकरण कौशल के तहत बच्चों में सृजनात्मक विकास के लिए ये सभी मॉडल दिए गए। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों द्वारा मॉडल निर्माण के लिए अथक प्रयास किया गया और वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने वर्तमान समय में सारगर्भित विषय जैसे वर्षा जल संचयन पर भी जोर डालते हुए विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। स्कूल प्राचार्य ने भी इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सृजनात्मक शक्ति के लिए बहुत ही आवश्यक बताया और कहा कि सैनिक स्कूल के विद्यार्थी इससे आगामी जीवन में भी बहुत कुछ सीखेंगे। उन्होंने कहा कि जब बच्चा स्वयं मॉडल का निर्माण करता है तो उसे उस मॉडल में दिए गए विषय के बारे में पूरी जानकारी हो जाती है। पचास से भी अधिक मॉडलो की इस प्रदर्शनी को सभी शिक्षकों एवं आगंतुकों द्वारा सराहा गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें