ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : सावन की महाशिवरात्रि आज धूमधाम से मनाई जा रही है। शिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। रात 12 बजे बाद से ही मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल शुरू हो गई थी जो आज पूरे दिन चलेगी। शिवरात्रि को लेकर भोलेनाथ के मंदिरों मे विशेष तैयारियां की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूल माला और लाइटों से सजाया गया है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का दूध से गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। शिवरात्रि पर हरिद्वार और गोमुख से गंगा जल कावड़ में लेकर आने वाले कावड़िए भी बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर कावड़ चढ़ा रहे हैं।
शिव भक्तों की ओर से शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया जा रहा है। रेवाड़ी शहर की मोती चौक स्थित श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर, भाड़ावास रोड स्थित बारह पत्थर भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर 01 स्थित भगवान शिव मंदिर, नई अनाज मंडी स्थित भगवान शिव मंदिर, बावल चौक स्थित शिव मंदिर, आजाद चौक स्थित भगवान शिव मंदिर समेत तमाम सभी मंदिरों में भगवान भोले की जय जयकार हो रही है शिवालय बम बम के उद्घोष से गूंज रहे हैं शिवरात्रि पर शिवालय को भी सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने और वृत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मन्दिर, कापड़ीवास में परिवार सहित हवन पूजन किया। इस अवसर पर युवा नेता मुकेश यादव कापड़ीवास एवं ग्रामवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें