ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक) परिसर स्थित बीआरसी भवन में शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को ट्रेनर राजेंद्र सिंह, सविता बनर्जी (आईसीआरडब्ल्यू) के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए जेंडर सत्ता विशेषाधिकार एवं प्रतिबंध पर विस्तृत जानकारी दी गई l मेरा शरीर मेरी गरिमा के बारे में शिक्षकों को विस्तृत चर्चा की गई , जिसमें शिक्षकों को उसके उद्देश के बारे में बताते हुए किशोरों और किशोरियों के बीच अपने जीवन को शरीर को लेकर सकारात्मक भावना उत्पन्न कराना ताकि उनके स्वाभिमान और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके l रिश्ते भावनाएं एवं संवाद के उद्देश के बारे में बताते हुए कहा कि रिश्ते संबंधों एवं भावनाओं पर समझ बनाना जरूरी है l मौके पर बीपीओ कमाल जी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राणा जी, एवं साथी संस्था के सभी फैसिलिटेटर कल्पना कुमारी, जितेंद्र कुमार, करमचंद, समसार एवं मिथुन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
अमन राज:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें