रेवाड़ी- रेजांगला शौर्य समिति के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस की 23 वीं वर्षगांठ पर स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । पूर्व सैनिकों, समिति के पदाधिकारियों व सिविलियन राष्ट्र प्रेमी सज्जनों ने अमर शहीदों के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा । अमर शहीदों व भारत माता के जयघोष नारों से वातावरण को रोमांचक बना दिया । दौलताबाद गुरुग्राम से पधारी कारगिल शहीद की माताजी श्रीमती बिरमा देवी व कारगिल शहीद अशोक कुमार सीहोर महेंद्रगढ़ की माता श्रीमती भतेरी देवी को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह व शौर्य साहित्य भेंट कर सम्मानित भी किया गया ।
आयोजन में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष राव केहर सिंह एडवोकेट, महासचिव नरेश चौहान एडवोकेट, कप्तान चंदगीराम यादव, कप्तान बलबीर सिंह यादव, कप्तान चंदन सिंह, कप्तान हरि ओम, कप्तान धर्म देव यादव, कप्तान रामकुमार, कप्तान युद्धवीर सिंह सेना मेडल, कप्तान सोमवीर, सूबेदार सेवाराम, वेद प्रकाश शर्मा, प्रताप यादव, एडवोकेट रेणुका,कुमारी डियाना गौड, कप्तान विनोद कुमार ,हवलदार राम अवतार, सेना मेडल सुखबीर सिंह, नायक वेद प्रकाश, सूबेदार मेजर रूडमल यादव, हवलदार निहाल सिंह, सुल्तान सिंह, जगमाल सिंह, राजेंद्र, हवलदार जयपाल सिंह आदि शामिल हुए ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें