रेवाड़ी 29 जुलाई डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान आमजन विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ को और तेजी से प्रज्वलित करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक के अंदर राष्ट्रीय भावना जागृत करने का विशाल जन जागरूकता अभियान है।
डीसी अशोक कुमार गर्ग शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देती रोडवेज बस को कटरा-जम्मू कश्मीर-शिमला के लिए रवाना करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी की ये दो बस हर घर तिरंगा फहराने के संदेश के साथ लोगों को 13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आमजन में जागरूकता लाने के लिए रोडवेज की बसें अहम रहेंगी। उन्होंने आमजन से इस अभियान में बढ़चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान करते हुए इस कार्यक्रम को गरिमामयी ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिलाभर में 2 लाख 23 हजार घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं का आह्वान किया कि व्यापक स्तर पर जन सहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से तन-मन से सरकार व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
डीसी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक विशााल कार्यक्रम है जिसका प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत पूरे रेवाड़ी जिला में 2.23 लाख घरों पर झंडे लहराएंगे।
महाप्रबंधक रोडवेज रवीश हुड्डा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की तथा किलोमीटर स्कीम की कुल 60 बसों को बैनर लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं लंबे रूट पर चलने वाली राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की दो बसों को पूर्ण रूप से हर घर तिरंगा प्रचार सामग्री से सुसज्जित किया गया है जो आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
*स्वेच्छा से करें हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग :*
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिले वासियों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा महाअभियान में तन-मन-धन से समर्पित होकर सहयोग करेंँ। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में आर्थिक सहयोग देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में डिस्ट्रिक्ट रेडक्रॉस सोसायटी हर घर तिरंगा नाम से खाता खोला गया है, जिसका नंबर 4681000100060381 व आईएफएससी कोड पीयूएनबी0468100 है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस खाते में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें