Godda News: सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर महागामा में सड़क जाम




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने रविवार को अपने गांव महागामा प्रखंड अंतर्गत करनु के समीप मुआवजे की मांग को लेकर नया नगर हनवारा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया| जाम की सूचना पाते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, अंचलाधिकारी रंजन यादव और महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर घरवालों को समझा-बुझाकर करीब 6 घंटे बाद सड़क जाम खुलवाया| जाम खुलवाने के बाद थाना प्रभारी मुकेश सिंह घरवालों को लेकर सदर अस्पताल गोड्डा गए और लाश को परिजनों को सौंप दिया| मालूम हो कि महागामा गोड्डा मुख्य पथ एनएच 133 पर नुनाजोर चौक (बसंतराय मोड़) के समीप बीते शनिवार की रात को एक अज्ञात हाईवा के चपेट में आ जाने से मोटरसाइक सवार करनु निवासी चन्नी मुर्मू उम्र करीब 27 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इसकी सुचना महागामा प्रशासन को मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को अपने कब्जे में कर रात में ही अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया| उस वक्त तक लाश की पहचान नहीं हो पा सकी थी| बाद में मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसके घर वालों को सूचित कर दिया गया| मृतक अपने पीछे 2 साल का पुत्र और डेढ़ साल की पुत्री को छोड़ गया है। मृतक के भाई ने बताया कि  बड़े भाई चन्नी मुर्मू अपने रिश्तेदार के तिलक में जा रहे थे उसी दौरान उक्त स्थल पर दुर्घटना घटी। बताया कि चन्नी मुर्मू एक मजदूर था। घटना से आक्रोश ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्घटना स्थल पर पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची थी और लाश को थाना नहीं लाकर सीधे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें