अमर सिंह कुशवाहा |
ग्राम समाचार, भागलपुर। लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई को हुआ था। उस दिन परिवार जनों के लिए बहुत खुशी का दिन था। लेकिन आगे चलकर जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जिस तरह से गरीब, मजलूम, मज़दूर और पिछड़े हुए लोगों की लड़ाई विधानसभा से लेकर लोकसभा तक लड़ी। उस दिन से 5 जुलाई पूरे देश को एक साहसी बेटा, एक साहसी नेता का जन्म होने का एहसास हुआ। उसी साहसी नेता जो अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर में सबसे ज्यादा काम करने वाले नेता के रूप में जाने गये। जिन्होंने हाजीपुर से रिकार्ड मतों से विजयी हासिल कर वहाँ के लोगों के गौरवान्वित होने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर के लोगों के द्वारा दिए गए आशीर्वाद और काम के वजह से उन्हें पद्मश्री अवार्ड तक पहुंचाया। उन्हीं हाजीपुर की जनता ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया कि हमलोग ऐसे नेता को अपने दिल और दिमाग से खोया हुआ महसूस न करूं। इसलिए हमारे लोकसभा क्षेत्र में उनकी आदमकद प्रतिमा बनायी जाए। ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनके कार्यों को भूला न सके। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि जन्म भूमि और कर्म भूमि कभी लोगों को भुलानी नहीं चाहिए। अगर कोई उसे भुलाता है तो वह जानवर समान होता है। इस महान नेता का उनके जन्मोत्सव पर उनके आदमकद मूर्ति का अनावरण किया जा रहा है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें