Chandan News: सब्जी बेचकर घर जा रहे बाइक चालक ने एक वृद्ध को मारा ठोकर दोनों घायल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी अंतर्गत सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित नोनिया सीएसपी के समीप भैरोगंज बाजार के हाटीया से सब्जी बेचकर घर जा रहे बाइक चालक नहीं नोनिया गांव के सिंघेश्वर मंडल को ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर दोनों जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को प्राइवेट क्लीनिक में उपचार कर घर भेज दिया। घटना की सूचना पर 

आनंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक से कुशल क्षेम जाना। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस विषय में किसी के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। दोनों घायल आपसी रिश्तेदार था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट पहनकर बाइक चलाया होता तो गंभीर रूप से जख्मी नहीं होता। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी होता है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें