Chandan News: श्रावणी मेला को लेकर कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर भारी वाहन पर हुई कार्रवाई, कई वाहनों का काटा चालान

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भारी वाहन और कांवरिया वाहन का जाम से निपटाने को लेकर  जिला प्रशासन  द्वारा रविवार सुबह 7:30 बजे से सोमवार रात 10:00 बजे तक जहां भारी वाहन चलने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था उसके बावजूद भी कुछ भारी वाहन  ट्रक एवं कांवरिया बस पर ओवरलोड व्यक्ति को बैठाने को लेकर कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर चलने की सूचना मिलते ही डीटीओ बांका अशोक कुमार द्वारा करवाई करते हुए लगभग पच्चीस की संख्या में भारी वाहन ट्रक को जप्त करते हुए, बिहायी मोड़ में बने पार्किंग में सभी वाहन को लगाया गया एवं सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए फाइन कर छोड़ दिया गया। मौके पर बियाही मोड़ में बने पार्किंग मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, होम गार्ड नकुल झा एवं बीएमपी गार्ड  बरखा कुमारी, रंजना कुमारी, मनीषा कुमारी, सुहानी कुमारी मौजूद थे। उन्होंने बताया की पकड़े गए सभी भारी वाहन को रात 12 बजे को छोड़ा 

जाएगा। उन्होंने बताया विश्व  प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर जाम से निपटाने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार सुबह 7:30 बजे से सोमवार रात्रि 10:00 बजे तक कटोरिया देवघर मुख्य सड़क पर भारी वाहन चलना पूर्ण प्रतिबंध है एवं सड़क किनारे वाहन लगाने वालों से भी जुर्माना की वसूली करने एवं प्रतिबंधित समय सीमा के अंदर लागू नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किया जाएगा। वैसे सभी भारी वाहन मालिक को सूचित किया जाता है की विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को सफल बनाने को लेकर सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार और सोमवार को भारी वाहन चलने को लेकर पूर्ण बंद रखें ताकि देश विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही साथ जिला प्रशासन को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करें एवं यात्री बस के मालिक को भी सूचित किया जाता है की ओवरलोड बस की छत पर यात्रियों को न बिठावें जिससे कोई बड़ी हादसा हो क्योंकि दो दिन पूर्व ही बस की छत पर से गिरकर एक श्रद्धालु बम की मौत हो गई थी उसे देखते हुए विश्व  प्रसिद्ध श्रावणी मेला को मिलकर सफल बनावें। ताकि देव तुल्य श्रद्धालु इस विश्व प्रसिद्ध  श्रावणी मेले से एक अच्छी अनुभूति लेकर यहां से जाएं। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें