Chandan News: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर कांवरिया पथ रहा गुलजार, दुम्मा बॉर्डर से धौरी तक प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 11वां दिन रविवार को बांका जिला अंतर्गत दुम्मा बॉर्डर से लेकर धोरी तक कांवरिया पथ पर शिव भक्तों से गुलजार रहा जिसमें ख़ास कर डाक बम आकर्षक का केन्द्र बना रहा। जहां शिव भक्त अपने भक्तों की टोली में गाते गुनगुनाते हुए जलाभिषेक करने चल रहे थे। वहीं सोमवारी जल चढ़ाने को लेकर डाक कांवरियों की भीड़ अपार देखी गई। वहीं कांवरियों की सेवा के लिए पर्याप्त सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इसके आलावा सेंकड़ों संस्था के लोगों द्वारा निशुल्क सेवा भाव से फल, मिठाई, दुध, लस्सी चॉकलेट मिनरल वाटर शिव भक्तों को खिला पिला रहे थे। थके हारे डाक बम भक्तों को होंसला बढ़ाते हुए दर्द निवारक स्प्रे एवं पानी का छिड़काव कर मदद किया जा रहा था। अपार भीड़ की संभावना को लेकर जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर 1 दिन पूर्व ही प्रशासनिक बैठक 

कर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। वहीं यात्रियों की भीड़ नियंत्रण को लेकर जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहे। इसी क्रम में एसडीएम माधव कुमार सिंह व बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के अलावा कटोरिया वीडियो प्रेम प्रकाश ने कांवरिया पथ के जमुआ मोड़ स्थित दर भाषण नदी के पुल पर मोर्चा संभाले रखा ताकि पैदल चल रहे शिव भक्तों के अलावा सड़क पर चल रहे वाहनों में जाम की स्थिति नहीं बनें। इसी क्रम में बनारस के शिव भक्त पिंटू सिंह ने बताया की मुंगेर जिला से बेहतर बांका जिलाधिकारी के द्वारा पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराया गया है, यदि योगी आदित्यनाथ जैसी सरकार होती तो बेहतर प्रबंध होता। साथ ही साथ बांका एसडीएम माधव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में मिडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि मिडिया बन्धू हम-सब के दर्पण होती है। आप सबों के माध्यम से जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कांवरियों के लिए विशेष सुविधा कराई गई है जगह-जगह पार्किंग व्यवस्था की गई है। कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर के अलावा पर्याप्त मात्रा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। तथा शिव भक्तों को भी साधुवाद दिया।और शांतिपूर्ण मेला का समापन होने का भगवान कामना किए। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें