Chandan News: गौरा मांझीडीह निवासी महिला ने जमीनी विवाद को लेकर गोतिया के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने लगाईं गुहार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के गौरा मांझीडीह निवासी सुनीता देवी पति पप्पू यादव ने अपने ही 4 नामजद गोतिया के विरुद्ध खास जमीन हड़पने को लेकर आनंदपुर ओपी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया कि मेरे भसुर गणेश यादव व मंटू यादव पिता स्वर्गीय महादेव यादव एवं गोतनी सोहनी देवी पति गणेश यादव सर्जी देवी पति मंटू यादव वगैरह सभी मिलकर मेरे खास हिस्से की वाली जमीन जबरन धान के बिया वह मकई 

लगाने से मना करती है तथा इन लोगों के बातों पर आकर मेरी सास गंगिया देवी पति स्वर्गी महादेव यादव ने भी हमारे खेत बारी को जोताई करने से मना कर रही है। हमारे पति बाहर मजदूरी करने चला गया है जिसका मजबूरी का फायदा उठाकर उक्त सभी व्यक्ति मारपीट करने को उतारू है। विदित हो कि इसके पूर्व हम दोनों के बीच न्यायालय में जमीन संबंधित मुकदमा चल रही है जिसकी भरपाई के लिए दबाव बनाते हुए मेरे हिस्से की खास जमीन पर रोक लगा दिया है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को जांच कर कार्यवाही की जाएगी। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें