Chandan News: चिहूटजोर गांव के युवक कटोरिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गिरकर हुआ मौत

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंद पुर ओपी थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत 14 नम्बर वार्ड चिंहुटजोर गांव से एक बहुत ही दुःखद घटना सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंहूटजोर गांव निवासी जमाल  उर्फ़ गुलटन अंसारी के चौथा पुत्र जहांगीर अली उम्र 30 वर्ष गत रात्रि कटोरिया स्टेशन के दो नम्बर प्लेट फार्म पर ट्रेन से उतरने के क्रम में पैर फिसल जाने से गिर कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दुमका में अलमीरा बनाने का काम करता था।जो अपने घर आने के क्रम में मंगलवार रात्रि 8 बजे  देवघर स्टेशन से देवघर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से आ रहा था। कटोरिया स्टेशन पर उतरने के क्रम में हादसे से मौत हो गई। रात हो जाने के कारण घटना की कोई जानकारी नहीं हो पाया था। सुबह जब हुआ तो घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई। घटना के बाद 

परिजन रो रो कर बुरा हाल है। इधर आरपीएफ पुलिस ने मृत शव कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक का शादी 2 माह पूर्व ही हुआ जो कमाने के लिए बाहर गया था। वही मृत शव स्टेशन पर 17 घंटे पड़े रहने से परिजनो ने आक्रोशित हो कर बांका अंडाल पैसेंजर ट्रेन को आठ मिनट रोक कर विरोध जताया। मौके पर पहुंची जसिडिह एवं बांका जीआर पी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। इधर परिजनों का कहना है ऐसी घटना पर सरकार की ओर से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। सबसे बड़ी लापरवाही कटोरिया स्टेशन के कर्मियों को देखा कि इतनी बड़ी घटना हो गई पर किसी ने उस ओर देखा तक नहीं। जबकि स्टेशन पर नाईट गार्ड तैनात रहती है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें