ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के दुमका रोड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक दिवंगत जनार्दन मांझी की पुण्यतिथि मनाई। मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने दिवंगत जनार्दन मांझी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष भैरव मंडल ने कहा कि, वे एक महान नेता थे और वे स्तंभ के रूप
में जदयू के नेता के रूप में स्थापित है। उनके निधन से जदयू पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर मुख्य रूप से हरि कुमार सिंह, नवनीत झा, गौतम कुमार मांझी, निरंजन प्रमाणिक, धनंजय कापरी, मुकेश साह, संतलाल मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें