ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी बालेश्वर यादव के 13 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार को परिजन की पिटाई मूर्छित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहरी गांव की बालेश्वर यादव के पुत्र बबलू कुमार व बंसी यादव के पुत्र आपस में खेल रहे थे इसी बीच आपस में दोनों बच्चे के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। और लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गया। इसी क्रम में बंसी यादव व उनकी पत्नी
गीता देवी ने बालेश्वर यादव के पुत्र बबलू कुमार को पकड़ कर पीटाई कर दिया। जिससे मौके पर ही बबलू कुमार मूर्छित हो गया। जिसे देख परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनल पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा ने बेहतर उपचार कर घर भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष के द्वारा घटना की जानकारी चांदन थाना को नहीं दिया है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें