Godda News: वार्ड संख्या आठ एवं नौ में पुस्तक दान हेतु बड़ी संख्या में आगे आए दाता







ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर परिषद, रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से प्रारम्भ दस दिवसीय "पुस्तक दान अभियान" के चौथे दिन शुक्रवार को वार्ड नम्बर आठ एवं नौ में घर-घर दस्तक देकर दान में किताबें मांगी गयी। स्थानीय हटिया चौक अवस्थित ऐतिहासिक केंद्रीय पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान में उक्त वार्ड के गोढ़ी मौजा से बड़ी संख्या में लोगों ने वर्ग 6 से लेकर वर्ग 12 तक के कोर्स की किताबों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी किताबों का दान किया और प्रशासन के अपील पर चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की। शुक्रवार शाम अभियान के लिए स्वैच्छिक सेवा देने वालों में रेडक्रॉस के सचिव सुरजीत झा, एग्जेक्युटिव मेम्बर मनोज कुमार पप्पु, मेम्बर अखिल कुमार झा, शशि कुमार माँझी व दशरथ मांझी, नेहरू युवा केन्द्र से श्रवण पंडित, राजकरण भगत व रोहित यादव तथा नगर परिषद से चन्दन कुमार झा एवं बरुन मंडल शामिल हुए। शनिवार को शाम 5 बजे से वार्ड नम्बर 10 एवं 13 में अभियान चलाया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें