Chandan News: धावा गांव की एक महिला बाइक से गिरकर हुई ज़ख्मी इलाज के क्रम में हुई मौत

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदमारी पंचायत अंतर्गत धावा गांव निवासी नवल यादव की पत्नी प्रभावती देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जानकारी के अनुसार घायल प्रभावती देवी अपने पति एवं पुत्र के साथ बाइक से किसी जरूरी काम से भैरोगंज बाजार जा रहा था। जाने के क्रम में धावा केंदुआ मुख्य सड़क स्थित केंदुआर गांव के पहले सड़क किनारे रखें पत्थर से बाइक का 

अगला चक्का लगने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर बाइक पर पिछे बैठी महिला प्रभावती देवी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। जिसे परिजनों ने प्राइवेट क्लीनिक कुण्डा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आकस्मिक मौत से मृतिका के घरों में मातम पसर गई।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें