ग्राम समाचार,कटोरिया,चांदन,बांका। कटोरिया प्रखंड के पंचायत देवासी में दरभासन नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया जिससे आने जाने वाले लोगो को काफी सुविधा मिलेगी लोगो में काफी खुशी देखने को मिल रहा है। इस पुल से दर्जनों गांवों के वासियों को सुविधा मिलेगी सबसे अधिक
बरसात के मौसम में काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है। कम से कम लोगो को सुबिधा तो मिला। जब वर्षा हो जाने पर नज़दीक के लोगो को नदी में बाढ़ आ जाने से 10 किलोमीटर जाकर घूमना पड़ता है। काफी दिक्कत होती थी। ग्रामीणों राहत की सांस ली।
अजय कुमार दास,ग्राम समाचार संवाददाता,कटोरिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें