Bounsi News: शराबी युवक से तंग आकर भाई और पिता ने शराबी युवक को किया पुलिस के हवाले

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। शराबी पुत्र से तंग आकर भाई और पिता ने पकड़ कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर शराबी युवक की रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार झपनिया गांव निवासी दिनेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र गौतम यादव अक्सर शराब पीकर नशे में धुत होकर हंगामा करता रहता है। कई बार ग्रामीणों को भी इसके द्वारा 

परेशान किया गया है। इसकी शिकायत मिलने पर कई बार पिता और भाइयों के द्वारा अपने स्तर से मामले को सुलझाया गया था। लेकिन मंगलवार की देर रात पुनः शराब पीकर हंगामा करने पर उसे पिता और भाइयों के द्वारा पकड़कर बौंसी पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में युवक के पिता और भाइयों के द्वारा शिकायत भी की गई है। बताया गया कि, युवक को न्यायालय से ही जमानत मिल सकती है। अन्यथा उसे जेल भेजा जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें