Bounsi News: सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वनवासी कल्याण आश्रम के 3 सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संगठन मंत्री जीत लाल मरांडी, कटोरिया प्रखंड के बनवासी कल्याण आश्रम के प्रखंड प्रमुख बूढ़ीगांठ गांव निवासी सुखलाल टूडू और सह संगठन मंत्री कटोरिया प्रखंड के ही सुरेश हांसदा के साथ मोटरसाइकिल के माध्यम से जंगलपूरा 


गांव से बौंसी की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि, सभी को संघ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जाना था। इसी बीच अनियंत्रित बाइक सवार के द्वारा इनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी गई। घटना में तीनों को गहरी चोट लगी है। जिला संगठन मंत्री के साथ साथ अन्य सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। जिला संगठन मंत्री की हालत पहले से बेहतर बताई जाती है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें